करौली: शहर सहित जिले भर में सर्दी की पहली मावठ, दिन भर चलती रही सर्द हवाएं, गेहूं की फसल को हुआ फायदा, शीत लहर जारी
करौली जिले में सर्दी के सीजन की पहली मावठ हुई।नए वर्ष की शुरुआत में हुई इस हल्की बारिश को कृषि क्षेत्र में गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है।नव वर्ष की सुबह से हल्की बारिश शुरु हुई और गुरुवार शाम 6 बजे बाद भी शीत लहर से ठंडक बढ़ गई।गुरुवार सुबह बारिश शुरू हुई, जिससे सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान में गिरावट आई।