देवीपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का आयोजन स्थानीय देवीपुर और केंदुआ गांव में किया गया है, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों भक्त प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कर रहे हैं कथावाचक आचार्य श्री ध्रुव जी महाराज आज रविवार को शाम 7:00 से अपने मधुर वचनों से भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दे रहे हैं।