हिण्डौन: कटकड गाँव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के झगड़े में 5 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
हिंडौन सिटी के कटकड़ क्षेत्र में 22 नबंवर शनिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल हरिजन बस्ती निवासी 14 बर्षीय आदिल, वकील, 70 बर्षीय बुजुर्ग मुनीर व खलील व महिला मुबीना को जिला अस्पताल हिंडौन सिटी पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।