हुज़ूर: भोपाल: कोलार के विराषा हाइट्स में छठी मंजिल से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2025 भोपाल के कोलार स्थित विराषा हाइट्स में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में छठी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है|