दुर्ग: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना इलाके में सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की हुई मौत
Durg, Durg | Apr 16, 2025 दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना इलाके में सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। वो अपने चाचा के साथ बाइक पर घर जा रही थी। रास्ते में अचानक ब्रेकर में बाइक उछली और वो नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने बच्ची को रौंद दिया। घटना मंगलवार शाम डुंडेरा चौक में हुई है।