गोइलकेरा–चाईबासा मुख्य सड़क मार्ग के सोमा पंचो गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम पांच बजे दोनों घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दो युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर चाईबासा की ओर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।