जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को शहर में स्थित श्री बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष महेश जाधव एवं जिला पंजा कुश्ती संघ व अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती खिलाड़ी मनोज पटेल के सान्निध्य में संपन्न हुई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अलग अलग वजन वर्ग में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाते हुए भाग लिया।