हुज़ूर: भोपाल में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने राज्य शिक्षा केंद्र पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी की
Huzur, Bhopal | Jan 10, 2025 मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर स्कूल संचालक राज्यशिक्षा केंद्र कार्यालय पहुंचे|राज्य शिक्षा केंद्र परिसर में इन स्कूल संचालकों ने जमकर नारेबाजी की| प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राशीद खान ने बताया कि इससे पहले हमCM से लेकर शिक्षा मंत्री व अपने-अपने जिलों के विधायकों के सामने इस संबंध में गुहार लगा चुके हैं|