झांसी: ग्राम बूढ़ा में एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2024 सोमवार को ग्राम बूढ़ा में दिनदहाड़े नरेश कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली मारने का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक नरेश कुशवाहा वहां दुकान किराए से लिए हुए था और दुकान के बाहर ठेले पर सामान बेचा करता था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, SSP राजेश एस ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।