बरेली: कैंट में ई-रिक्शा पलटने से 9 साल की मासूम की दबकर हुई मौत, मां घायल
कैंट में गुरुवार को ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर नौ साल की मासूम की हुई मौत व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कैंट के चनेहटा निवासी राम बाबू की पत्नी गुंजन रामपुर गार्डन में एक कोठी पर काम करती हैं। वह अपनी नौ वर्षीय बेटी आरोही के साथ काम कर वापस लौट रही थी।