इकौना: लखाही में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, बिहार का रहने वाला परिवार ईट पथाई का काम करता है
नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के लखाही में बीते शनिवार देर शाम ईट पथाई का काम कर रहे बिहार के मजदूर का 3 वर्ष का मासूम बेटा ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।