मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के परमजीवर ताराजीवार पंचायत के भवानी पुर गांव में देवर ने भाभी को मारी गोली मौके पर हुआ मौत।
रामपुर हरि थाना क्षेत्र के परमजीवर ताराजीवर पंचायत के भवानी पुर गांव में देवर ने भाभी को गोली मारकर हत्या कर दिया । मृतक की पहचान ईश्वर साहनी के पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है ।वही घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया ।मृतक के पति ने अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया ।