मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के चाको छपरा निवासी को जमीनी विवाद में चाकू मारकर घायल कर दिया । लिखित आवेदन थाने में दिया।
मीनापुर थाना क्षेत्र के चाको छपरा वार्ड गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया । चाको छपरा निवासी राजदेव साह ने बताया की शुक्रवार के सुबह करीब 9 बजे अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर अपने खेत घूमने गया था तभी मेरे पड़ोसी आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे । जब हमने विरोध किया तो जान से मारने की नियत से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया ।