गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा बरामद
थाना कौशांबी पुलिस ने शनिवार को हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे नवीन यादव नाम के आरोपी को सेक्टर 3 वैशाली जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 मिस कारतूस बरामद हुआ है।