नव वर्ष पर 11 हजार डमरू और 5 लाख से अधिक रुद्राक्ष से महाकाल मंदिर के द्वार शिखर और महाकाल लोक के स्तम्भसजाए जाएंगे। इसके लिए बड़ोदा की 108 लोगों की टीम उज्जैन पहुंची है। टीम के सदस्य 31 जनवरी की रात तक मंदिर में सजावट का काम पूरा करेंगे।मंगलवार 5:00 बजे के लगभग बड़ोदा से आए नरेंद्र शाह ने बताया कि इससे पहले टीम ने केदारनाथ मंदिर में सजावट की थी।