ग्वालियर गिर्द: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की एक्टिवा हुई चोरी
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले आरआर टावर के नीचे पार्किंग से एक व्यक्ति की एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है अज्ञात आरोपी द्वारा धर्मेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति की एक्टिवा चोरी कर ली गई है फरियादी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।