रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए,पाजा फाउंडेशन के पदाधिकारी बैठे धरने पर
शहर कोतवाली क्षेत्र के,निराला नगर में,तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए,पाजा फाउंडेशन के पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं।बुधवार को धरने पर बैठे फाउंडेशन के अध्यक्ष,बृजेंद्र शरण श्रीवास्तव ने बताया कि कई वर्षों से,जिला प्रशासन को तालाब की जमीन खाली करवाने के लिए शिकायत कर रहे हैं।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इसलिए वह अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।