रायबरेली: मिल एरिया पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, मंचितपुर नहर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अभियुक्त को मंचितपुर नहर से मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास चोरी की गई, मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मिल एरिया पुलिस के द्वारा धारा 379 / 411 के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमा के आधार पर जेल भेजा गया है।