बेल्थरा रोड: निर्माणाधीन तुर्तीपार पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई: आरएनसी कंपनी समेत तीन पर मुकदमा, 4-4 लाख का मुआवजा
तुर्तीपार पुल के पास मधुबनी गांव में बुधवार सुबह निर्माणाधीन पुल के पिलर पर काम के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर कार्यदायी संस्था आरएनसी इंफ्रा इंजिनियर्स, साइट इंजीनियर और हाइड्रा चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ उभांव थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह का