नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बरेका में आपातकालीन ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ
Sadar, Varanasi | Jan 23, 2026 बनारस रेल इंजन कारखाना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन व जिला नागरिक सुरक्षा द्वारा आपातकालीन ब्लैकआउट एवं मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज पूरे प्रदेश में गर्मजोशी के साथ आपातकालीन ब्लैकआउट एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था ।