आभामंडल के राधा मार्ग राजस्थान अभियान के अंतर्गत नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को गंगापुर रोड स्थित खाटूश्यामजी मंदिर लालसोट में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राधा नामजप के साथ हुई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य संत प्रेमानंद जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करना तथा नववर्ष के अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रखते हुए आध्यात्मिक नामजप की ओर प्रेरित