जालौन: ग्राम भिटारा के पास दो युवकों ने बाइक सवार महिला से छीना पर्स व मंगलसूत्र, महिला गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल
Jalaun, Jalaun | Jun 6, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भिटारा के पास एक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी दो बाइक सवार युवक आए और चलती बाइक से महिला का पर्स व मंगलसूत्र छीन लिया जिससे महिला अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए, वहीं महिला को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।