सांगला: ग्लोबल एवरेस्ट समिटर समिट 2025 में एवरेस्टर अमित नेगी को नेपाल में मिला सम्मान, किन्नौर और हिमाचल का बढ़ाया मान
Sangla, Kinnaur | May 27, 2025 आज काठमांडू के सोल्टी होटल में आयोजित 'ग्लोबल एवरेस्ट समिटर समिट 2025' समारोह में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय एवरेस्टर अमित नेगी को नेपाल के पर्यटन मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। यह क्षण अमित नेगी के लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय रहा, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर का मान बढ़ाया है।