जैसीनगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मातेश्वरी निवास कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी आमजन की समस्याएं
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के मातेश्वरी कार्यालय पर सोमवार दोपहर 3:00 से जनसुनवाई की। इस दौरान उनके गृह विधानसभा क्षेत्र सुरखी के विभिन्न इलाकों से आमजन अपनी- अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे जहां मंत्री ने एकएक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी।