श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजहा गदियानी नहर के समीप रविवार की देर शाम करीब आठ बजे एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर एक बाइक और ठेला पलटा हुआ पाया गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाइक और ठेला के बीच टक्कर हुई होगी। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ।