महसी: महराजगंज हिंसा के बाद इस वर्ष प्रशासन सतर्क, महसी में IG, SP, DM ने संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक
हरदी थाना क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक महसी तहसील सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक देवीपाटन अमित पाठक, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आर. एन.सिंह ने की। श्री पाठक ने सभी आयोजकों एवं धर्म गुरुओं तथा संभ्रांत लोगों से अपील करते हुए कहा कि धर्म आस्था और सदभाव का प्रतीक होता है। सभी लोग भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाए।