दिनांक 29.01.26 को अरवल मोड़ पर यातायात थानाध्यक्ष की तत्परता से गुम हुई एक बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। बच्ची की पहचान ग्राम पुठिया, थाना काको, जिला जहानाबाद निवासी मिथिलेश की पुत्री के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को उनके पिता मिथिलेश को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।