हिंडौन शहर में जिला जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा नववर्ष मिलन एवं पोष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह एवं उद्योगपति दिलीप कटारिया ने घोषणा की कि जल्द ही समाज के नाम 10 बीघा जमीन लेकर शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।इस प्रस्ताव पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।