गोपालगंज: जादोपुर दुखहरण गांव में तेजाब हमले से जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में बीते 18 अक्टूबर को एक किसान अपने घर के बाहर सोये हुए थे। इसी बीच उनपर तेजाब से हमला कर दिया गया। इस हमले में झुलसे किसान का पटना में लगातार उपचार कराने के बाद गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।