मथुरा: फसल की रखवाली करते समय युवा किसान पर सांड ने किया हमला, हुई मौत
सुरीर इलाके में मेहनत की फसल को बचाने की कोशिश एक युवा किसान की जिंदगी पर भारी पड़ गई। खेत में लड़ रहे सांड और गाय को बाहर निकालने गए किसान लोकेंद्र पर सांड ने ऐसा हमला किया कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही लोकेंद्र ने दम तोड़ दिया।