मऊ: भारतीय किसान यूनियन ने रामनगर गौशाला सहित जनपद की सभी गौशालाओं में अनियमितता का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
भारतीय किसान यूनियन ने रामनगर गौशाला सहित जनपद मे समस्त गौशाला मे अनियमित का आरोप लगाया है।और कार्रवाई की मांग की है किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजाराम पांडेय ने आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे की जानकारी दी है,और बताया कि जनपद में समस्त गौशालाओं मे भारी अनिमियता की जा रही है, उन्होंने अधिकारियों से जनपद मे सभी गौशालाओं मे CCTV कैमरा लगवाए जाने की मांग की है।