मऊ: मऊ के छिवलहा के पास इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
मऊ के छिवलहा के पास बीते रविवार की शाम 6:00 बजे इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक रज्जन मिश्रा पुत्र रामशंकर निवासी तिलौली की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रज्जन मिश्रा बरगढ़ से तिलौली लौट रहा था,तभी छिवलहा के पास यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज सोमवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।