मऊ: कर्वी के शिवरामपुर निवासी महिला ने पति पर भाइयों के साथ मिलकर जमीन बेचने का आरोप लगाया, शिकायत लेकर पहुंची कर्वी तहसील
शिवरामपुर निवासी महिला चूनी बिट्टी पत्नी बबलू ने पति और उसके भाइयों पर उनके हिस्से की जमीन बेचने का आरोप लगाया है।और मामले की शिकायत लेकर आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे कर्वी तहसील पहुंची है। पीड़िता ने बताया कि जमीन बेचने में हस्ताक्षेप करने पर पति और जेठ द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत उसके द्वारा शिवरामपुर चौकी में की गई थी।