पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार शाम 4 बजे गोवर्धन पूजन और 56 भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान, श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति में लीन होकर नृत्य किया। उन्होंने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल और फूलों की वर्षा कर बधाई दी, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया।