महमूदाबाद: जंगलीनाथ मंदिर रायपुर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब, तीन दिवसीय मेले की धूम
रामपुर मथुरा क्षेत्र के जंगलीनाथ बाबा मंदिर, रायपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों भक्तों ने बेलपत्र, दूध, जल, तिल, चावल, भांग व धतूरा अर्पित कर शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक किया और मनोकामनाएं मांगीं। प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर में दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे।