पलासी थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। यह घटनाएं फुलसरा और महेंद्रपुर गांव में अलग-अलग समय पर हुईं। घायलों में फुलसरा गांव के जाहिद, समदानी, जमेरुन निशां जबकि महेंद्रपुर के फागु मंडल, आमोद मंडल, विकास मंडल, सुरेंद्र मंडल और बिजली देवी शामिल हैं।