कटोरिया: बिहारोतरी गांव में करेंट लगने से एक किसान घायल
Katoria, Banka | Sep 21, 2025 जमुआ मोड़ के पास बहियार में रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे करेंट लगने से बिहारोतरी गांव का एक किसान घायल हो गया। घायल किसान कैलाश पंजियारा बताया गया है। उक्त किसान खेतों में पटवन करने के दौरान बिजली मोटर के बिछे हुए तार के संपर्क में आ गया था। घायल किसान का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।