धार: वन स्टॉप सेंटर ने विधवा महिला और तलाकशुदा युवक की शादी कराई, युवक पर विवाह का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
Dhar, Dhar | Jun 19, 2025 धार के वन स्टॉप सेंटर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें निराशा और संघर्ष के बीच उम्मीद की किरण दिखी। धार की शुक्ला कॉलोनी निवासी महिला जो पहले से विधवा थीं, उनने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और बाद में दूरी बना ली।