खंडवा नगर: खंडवा में बारिश से हाहाकार, चार युवकों ने महिलाओं को बचाया, वीडियो वायरल
खंडवा जिले के कालमुखी गांव का मशहूर हार्ट बाजार बुधवार दोपहर अचानक बारिश से तबाही का मंजर बन गया। दोपहर करीब तीन बजे आसमान से इतनी तेज बारिश हुई कि महज़ दस मिनट में ही पूरा बाजार तालाब में बदल गया। तेज पानी आने से बाजार स्थल से गुजरने वाले नाले में उफान आ गया और देखते ही देखते रपटे पर लगी दुकानें बहने लगीं।