भंडरा: भंडरा में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, युवाओं को दिया मार्गदर्शन
भंडरा जंगबाज क्लब अखिलेश्वर धाम नवा टोली द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा किया गया।