बिहारीगंज उच्च विद्यालय के मैदान में 26वें दो दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिव शिष्यों ने सहभागिता की । वक्ताओं ने कहा शिव आदिगुरु है जगतगुरु है। शिव केवल देव नहीं, कर्म और ज्ञान के सच्चे गुरु हैं। केवल तीन विधाओं के माध्यम से शिव के गुरू स्वरूप से जुड़ा जा सकता है।