कायमगंज: मंझना मार्ग पर स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, 22 गांवों की बिजली गुल
नवाबगंज के मंझना मार्ग पर स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने 11000 केवी बिजली लाइन के पोल में टक्कर मार दी।जिससे पोल के ऊपर लगा क्रॉस-आर्म अलग हो गया। नवाबगंज नगर सहित 22 गांवों की बिजली आपूर्ति खत्म हो गई।लाइनमैन प्रमोद कुमार और अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे।क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत का कार्य शुरू किया और उसे ठीक किया। नोडल अधिकारी ने जानकारी दी