गाजीपुर में चलने वाला दो दिवसीय साहित्य, संस्कृति और संवाद का भव्य संगम लिटरेचर फेस्टिवल 2025 रविवार को संपन्न हो गया।इस महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को वाराणसी के होटल द क्लार्क्स में गरिमामय माहौल में हुई थी, और शनिवार को गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती साहित्यिक रंगों में रंग गई। भारत न्यूज नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।