कटनी नगर: कटनी में कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार एक महिला की हुई मौत, 3 अन्य घायल
कुठला थाना अंतर्गत टिकरिया रोड हाइवे पर एक कर आज शुक्रवार दोपहर 2:40 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार सवार महिला अंशलता सलामे की मौत हो गई। उनके पति सोमेश्वर और दो पुत्र घटना में घायल हुए है। यह जानकारी कुठला पुलिस कर्मी और मृतक के पति सोमेश्वर द्वारा दी गई।