धान खरीदी में अव्यवस्था, नमी कटौती, अवैध वसूली और किसानों से दुर्व्यवहार के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से जिलेभर में व्यापक आंदोलन किया। कांग्रेस के आह्वान पर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में एक साथ प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।