सीतामढ़ी। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपनी जमा राशि का भुगतान नहीं मिलने से आहत बबलू कुमार ने एक बार फिर आत्मदाह की धमकी दी है। बबलू कुमार का आरोप है कि बैंक द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है और कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक उनका पैसा नहीं दिया गया है।