जमुआ: जमुआ प्रखंड मुख्यालय में मासिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन
Jamua, Giridih | Sep 15, 2025 जमुआ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार 11 बजे मासिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया।