कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में रविवार को दादू एंड सन्स की बस (एमपी 18 पी 0455) की टक्कर से पुलिसकर्मी आरक्षक महेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने बस को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद आरटीओ अधिकारी अनपा खान ने रविवार रात 9 बजे लगभग बस स्टैंड का निरीक्षण किया और हादसे पर गहरा दुख जताया।