शनिवार की रात करीब 8:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर नहटौर के गांव ढक्का करमचंद के पास बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र के आदर्श नगर शकरपुर निवासी नरगिस की मौत हो गई।जबकि उसका पति कासिम घायल हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है बाइक सवार नहटौर आ रहे थे।