मानसी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे पार्किंग और आसपास के रेलवे परिसर में इन दिनों कचरों का अंबार लगा हुआ है। पार्किंग स्थल पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे को बताया कि शाम होते ही रेलवे पार्किंग परिसर स्मैकरों का अड्डा बन जाता है।